Petrol Diesel Prices Today 31 August 2024: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव?

Petrol Diesel Prices Today 31 August 2024: वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार (31 अगस्त) को क्रूड ऑयल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में 3.11 प्रतिशत यानी 2.36 डॉलर की गिरावट आई, जिसके बाद यह 73.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड के भाव में 1.43 प्रतिशत यानी 1.14 डॉलर की गिरावट के साथ यह 78.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इस बदलाव के साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बदलाव हुआ है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
इन शहरों में बदला पेट्रोल-डीजल का भाव
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल 94.74 रुपये और डीजल 87.86 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।
- वाराणसी: पेट्रोल 95.28 रुपये और डीजल 88.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- अमरावती (महाराष्ट्र): पेट्रोल 105.39 रुपये और डीजल 91.90 रुपये प्रति लीटर है।
- जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।
- चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- अंडमान निकोबार: पेट्रोल 82.42 रुपये और डीजल 78.01 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।
- भोपाल: पेट्रोल 106.47 रुपये और डीजल 91.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
- दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर।
- मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर।
- कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 93.76 रुपये प्रति लीटर।
- चेन्नई: पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए SMS करें
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें और रोजाना अपने शहर के ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त करें।






