GDP Growth Rate: भारत की विकास दर को लगा झटका, 15 महीने के निचले स्तर पर अर्थव्यवस्था, जून तिमाही में 6.7% रही जीडीपी ग्रोथ

GDP Growth Rate: भारत की विकास दर को लगा झटका, 15 महीने के निचले स्तर पर अर्थव्यवस्था, जून तिमाही में 6.7% रही जीडीपी ग्रोथ

GDP Growth Rate: आर्थिक मोर्चे पर तमाम चुनौती झेल रहे भारत की विकास दर को तगड़ा झटका लगा है। देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ 15 महीने में सबसे कम दर्ज की गई है। अप्रैल-जून 2024-25 की तिमाही में GDP विकास दर कम होकर 6.7 प्रतिशत रह गई है। पिछले साल इसी तिमाही में GDP विकास दर 7.8 प्रतिशत थी। इसका कारण देश के प्रमुख सेक्टर कृषि और खनन में बड़ी गिरावट को माना जा रहा है।

क्या रहा दोनों सेक्टर का विकास?

कृषि सेक्टर की बात करें तो अप्रैल से जून 2024-25 के बीच इसकी विकास दर घटकर सिर्फ 2 प्रतिशत रही है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में यह 4.2 प्रतिशत थी। इसके अलावा देखें को विनिर्माण और विद्युत इंडस्ट्री में काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। इस सेक्टर की ग्रोथ जून तिमाही में 8.4 प्रतिशत रही है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 5.9 प्रतिशत थी। विद्युत सेक्टर सबसे अच्छा रहा, जिसकी ग्रोथ 10.4 प्रतिशत रही।

अन्य सेक्टरों का क्या रहा हाल?

तीसरे प्रमुख सेक्टर में शामिल व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण भी फिसला है। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में इसकी ग्रोथ 10.7 थी, जो इस वर्ष 7.2 प्रतिशत है। इस बीच, वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाएं वित्त वर्ष 2022-23 में 12.6 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 7.1 प्रतिशत हो गईं। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथा नागेश्वरन ने कहा कि मानसून की प्रगति से कृषि क्षेत्र बेहतर दिशा में है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share