Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि की हरकतों पर पगलाएगा रजत, फूटेगा जबरदस्त गुस्सा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सवि की हरकतों पर पगलाएगा रजत, फूटेगा जबरदस्त गुस्सा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 30 August 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… सवि और रजत सई के साथ मिलकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाकर घर वापस आ जाते हैं। गुस्से में रजत सवि को छोड़ जाता है। घर आकर रजत सई पर गुस्सा करता है। रजत की हरकतें देखकर सवि का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है। गुस्से में सवि रजत को घर से बाहर सकर देती है। इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और बवाल होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, रजत नशे की हालत में सई के कमरे में सो जाएगा। सुबह होते ही सवि और रजत को फिर से झगड़ा हो जाएगा। सई को नहलाने के चक्कर में सवि रजत से भिड़ जाएगी। इस दौरान सवि और रजत के बीच खूब बहसबाजी होगी। वहीं रजत का पिता उसकी अच्छे से क्लास लगाएगा। इस बार रजत किसी की भी नहीं सुनेगा। रजत ऑफिस में पहुंचकर अपने वकील से भी लड़ाई करेगा। इस दौरान रजत अपने वकील को हद में रहने के लिए कहेगा। इतना ही नहीं रजत अपने स्टाफ पर भी भड़क जाएगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, इसी बीच सवि का फोन रजत के पास आएगा। सवि रजत को बताएगी कि उसे टीचिंग की फिल्ड में अवॉर्ड मिलने वाला है। ये बात सुनकर रजत सवि की भी मजाक बनाएगा। हालांकि ईशा और शांतनु की वजह से सवि चुप रह जाएगी। दूसरी तरफ आशिका और अर्श मिलकर अपनी जीत का जश्न मनाएंगे। अर्श दावा करेगा कि जल्द ही सई उसके पास आ जाएगी। रजत भी सई की कस्टडी गिवअप करने के बारे में सोचेगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share