Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: फिर विधवा होगी सवि!, मौत के मुंह में जाएगा रजत…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: फिर विधवा होगी सवि!, मौत के मुंह में जाएगा रजत…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 28 August 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… भाग्यश्री सई के साथ मिलकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाती है। इस दौरान सवि सई को भगवान कृष्ण की कहानी सुनाती है। रजत भी इस काम में सवि की मदद करता है। दूसरी तरफ आशिका का यश के साथ झगड़ा हो जाता है। आशिका दावा करती है कि यश उसके साथ शादी नहीं करना चाहता। यश एक बार फिर से आशिका को बेवकूफ बना देता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, पूजा करने के बाद भाग्यश्री सवि और रजत की तस्वीर बिगड़त हुए देखेगी। भाग्यश्री को लगेगा कि उसके परिवार को कुछ होने वाला है। वहीं रात में भगवान कृष्ण की पूजा करने के बाद अगले दिन रजत और सवि दही हांडी का गेम खेलेंगे। अपनी बेटी को खुश करने के लिए रजत हांडी फोड़ने निकल जाएगा। इस दौरान यश रजत से मिलने पहुंच जाएगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, यश रजत को याद दिलाएगा कि सई उसकी बेटी नहीं है। ये बात सुनकर रजत चुप रह जाएगा। यश दावा करेगा कि रजत को सच मानना ही होगा। ये बात डीएनए टेस्ट के जरिए सच साबित हो जाएगी। इसी बीच रजत की जिंदगी पर खतरा मंडराने वाला है। यश के जाने के बाद रजत एक हादसे का शिकार हो जाएगा। ये बात जानकर सवि के पैरों तले जमी खिसक जाएगी। रजत की जान बचाने के लिए सवि निकल पड़ेगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि रजत की जान सवि कैसे बचाएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share