दंतेवाड़ा में हेड काॅस्टेबल ने की खुदकुशी, एके 47 से खुद को मारी गोली…

दंतेवाड़ा में हेड काॅस्टेबल ने की खुदकुशी, एके 47 से खुद को मारी गोली…

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम विपिन्द्र चंद्र था और सीआरपीएफ की 19़5 वीं बटालियन के सी कंपनी बारसूर में पदस्थ थे। फिलहाल जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना दंतेवाड़ा के बारसूर थाना क्षेत्र की है। मृतक जवान विपिन्द्र चंद्र उतराखंड के निवासी थे और दंतेवाड़ा के बारसूर में पदस्थ थे। जवान ने आज सुबह अपने बैरक में साढ़े 10 बजे एके-47 से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के बाद डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल, जवान ने खुदकुशी क्यों की और इसके पीछे का कारण क्या था। इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी भी दे दी गई है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share