Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: गढ़े मुर्दे को उखाड़ेगी आशिका, सई का DNA टेस्ट में तगड़ा फंसेगा रजत…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: गढ़े मुर्दे को उखाड़ेगी आशिका, सई का DNA टेस्ट में तगड़ा फंसेगा रजत…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26 August 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… शादी होते ही सवि कोर्ट जा पहुंचती है। यहां पर सवि जज के सामने सई की कस्टडी मांगती है। सवि और रजत को साथ देखकर आशिका भड़क जाती है। आशिका सवि को धोखेबाज बताती है। इतना ही नहीं आशिका सवि को खूब जलील भी करती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, लाख कोशिशों के बाद भी आशिका को सई की कस्टडी नहीं मिलती है। जज सई को सवि और रजत के पास रहने की इजाजत दे देती है। इसी बीच सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में एक और नया ड्रामा शुरू होने वाला है। सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, सई के घर वापस आते ही भाग्यश्री घर में एक शानदार पार्टी का आयोजन करने वाली है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, सई के आते ही सवि अपनी पहली रसोई की रस्म बनाएगी। इस दौरान सवि सभी घरवलों को हलवा बनाकर खिलाने वाली है। सवि के हाथ का हलवा खाकर घर के सभी लोग खुश हो जाएंगे। जिसके बाद सवि जन्माष्टमी का जश्न मनाएगी। इस जश्न में सवि और रजत का सामना यश से होगा। यश दावा करेगा कि सई उसकी और आशिका की नाजायज औलाद है। ये बात जानकर रजत के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ऐसे में रजत अपनी बेटी का DNA टेस्ट करवाने वाला है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share