Nepal Bus Accident: नेपाल में बड़ा हादसा, 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 14 लोगों के मरने की आशंका

Nepal Bus Accident: नेपाल में बड़ा हादसा, 40 भारतीयों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 14 लोगों के मरने की आशंका

Nepal Bus Accident: नेपाल के तनाहुन जिले में भयानक हादसा हो गया है, दिल दलहला देने वाले इस हादसे में 40 यात्रियों को ले जा रही एक भारतीय बस शुक्रवार को मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 14 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बस नंबर P FT 7623 पोखरा से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में तनाहुन जिले में अचानक बस का नियंत्रण बिगड़ गया और तेज बहाव वाली मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। 

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 14 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

घटना के कारणों की जांच की जा रही है, और स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। यह हादसा बेहद दुखद है और नेपाल के साथ-साथ भारत में भी गहरा शोक पैदा कर रहा है। इस घटना ने दोनों देशों के लोगों को गमगीन कर दिया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share