Bilaspur News: कोलकाता – रायगढ़ दुष्कर्म की घटना का विरोध: आधी रात सड़कों पर उतरी महिलाएं, मशाल लेकर किया प्रदर्शन

Bilaspur News: कोलकाता – रायगढ़ दुष्कर्म की घटना का विरोध: आधी रात  सड़कों पर उतरी महिलाएं, मशाल लेकर किया प्रदर्शन

Bilaspur News: बिलासपुर। बिलासपुर में गुरुवार की रात महिलाएं हाथ मे तख्ती लिए सड़क पर उतर आई। कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी व घटित घटना व रायगढ़ में एक महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या को लेकर जमकर विरोध दर्ज कराया।

महिलाएं आक्रामक नजर आ रही थी। हाथ मे तख्ती लिए व्यवथा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही थी। महिलाओं के एक हाथ मे व्यवस्था और रेप की घटनाओं के खिलाफ तख्ती तो दूसरे हाथ मे मशाल नजर आ रहा था। मशाल जलाकर “मेरी रात,मेरी सड़क” के बैनर तले पैदल नाइट मार्च किया गया।

मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र तक,कोलकाता से लेकर छत्तीसगढ़ तक,महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग केंद्र व राज्य सरकार से कर रही थी। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share