GPM News: कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, कैमरे में कैद हुई घटना…

GPM News: कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला, कैमरे में कैद हुई घटना…

GPM News। कुत्ते को लाठी से पीट–पीटकर मौत के घाट उतारने वाले बेरहम युवक के ऊपर अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

घटना 14 अगस्त की है। गौरेला वार्ड क्रमांक 3 सरवस्ती नगर में 14 अगस्त की शाम करीबन 5:00 बजे सरस्वती नगर स्थित नारायण प्रसाद मिश्रा के घर के चबूतरा में बैठे पालतू कुत्ते को सरस्वती नगर वार्ड क्रमांक 3 के ही निवासी मोहसिन खान पिता यूनुस खान ने शराब के नशे में आकर डंडे से कुत्ते के सर पर लगातार वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया। मोहसिन कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीटता रहा और जब तक उसकी मौत नहीं हुई तब तक उसे मारा।

कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले। पर किसी ने भी मोहसिन का विरोध करने का साहस नहीं जुटाया। कुत्ते की मौत के बाद नशे में युवक वही डंडा लिए चिल्लाता और गाली गलौज करता घूमता रहा। इस दौरान मोहल्ले वालों से उसका विवाद भी हुआ। तब पुलिस ने गौरेला थाने में जाकर इसकी शिकायत की।

पड़ोसियों के अनुसार मोहसिन खान पूर्व में भी एक कुत्ते को मार चुका है। पुलिस ने मामले में भारतीयसंहिता की धारा 325 के तहत आरोपी मोहनी स्थान के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share