Chhattisgarh Political news: महाराष्‍ट्र की विजया को BJP ने छत्‍तीसगढ़ में सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी: दिल्‍ली में हुई बैठक के बाद आई खबर…

Chhattisgarh Political news: महाराष्‍ट्र की विजया को BJP ने छत्‍तीसगढ़ में सौंपी बड़ी जिम्‍मेदारी: दिल्‍ली में हुई बैठक के बाद आई खबर…

ChhattisgarhPolitical news: रायपुर। बीजेपी की वरिष्‍ठ नेता विजया रहाटकर को छत्‍तीगसढ़ में पार्टी के सदस्‍यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। मूल रुप से महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली विजया राष्‍ट्रीय सचिव और राजस्‍थान बीजेपी की सह- प्रभारी हैं।

बता दें कि आज दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में सदस्यता अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में छत्‍तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, प्रदेश महामंत्री संजीय श्रीवास्‍तव, भरत लाल वर्मा, रामू रोहरा, रामजी भारती, सांसद रुप कुमार चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडेय, बस्तर लोकसभा सह प्रभारी श्रीनिवास राव मौजूद रहे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share