Janjgir Champa: दुष्कर्म के बाद हत्या, महिला के प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े, झाड़ियों में मिली अर्धनग्न लाश…

Janjgir Champa: दुष्कर्म के बाद हत्या, महिला के प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े, झाड़ियों में मिली अर्धनग्न लाश…

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 55 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में झाड़ियों के पीछे मिला। लाश के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल अभी दुष्कर्म की पुष्टी नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या किस वजह से की गई, इसकी पुष्टी हो पायेगी।

जानकारी के मुताबिक, घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मृतिका 55 वर्षीया महिला बीते गुरूवार की शाम से घर से निकली थी। इसके बाद से वापस घर नहीं लौटी। महिला शराब पीने की आदि थी। परिजनों ने भी ये सोचकर उसकी खोजबीन नहीं कि की गांव में ही होगी और घर लौट आयेगी। क्योंकि वो पहले भी कहीं भी चली जाती थी, लेकिन वापस घर लौट आती थी। शुक्रवार आज सुबह उसका शव गांव के सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। शव अर्धनग्न हालत में मिला। पुलिस ने पहचान कर मामले में संदेही को पकड़ा है। फिलहाल, उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस का घटना के संबंध में कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया आयेगा और हत्या का कारण क्या था इसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। घटना के संबंध में अकलतरा थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share