CG: शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़, प्रधान पाठक ने मामला दबाया, दोनों निलंबित, संकुल समन्वयक को शो कॉज नोटिस…

CG: शिक्षक ने की छात्राओं से छेड़छाड़, प्रधान पाठक ने मामला दबाया, दोनों निलंबित, संकुल समन्वयक को शो कॉज नोटिस…

बिलासपुर। स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जानकारी लगने के बाद भी मामला दबाने वाले और उच्च अधिकारियों को जानकारी नहीं देने वाले प्रधान पाठक को भी निलंबित किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने में मामले में सख्त कार्यवाही करवाई है। वही संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया गया है।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर विकासखंड तखतपुर की छात्राओं ने कलेक्टर अवनीश शरण से शिकायत की थी कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राम नारायण दुबे उनसे छेड़छाड़ करता है। कलेक्टर अवनीश शरण ने इसे गंभीरता से लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि शिक्षक रामनारायण दुबे के द्वारा इस प्रकार की घटना की गई है। इसकी सूचना दो माह पूर्व शाला के प्रधान पाठक जय सिंह को भी थी किंतु उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचित नहीं किया। दोनों के गंभीर कृत्य के कारण तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार माथुर के द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दिए जाने के फल स्वरुप उन्हें भी कलेक्टर अवनीश शरण के आदेशानुसार स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share