boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन: तिरंगे के रंग में हुए लॉन्च, 120 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ देंगे धमाकेदार साउंड!…

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन: तिरंगे के रंग में हुए लॉन्च, 120 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ देंगे धमाकेदार साउंड!…

boAt Nirvana Ion ANC Limited Edition: भारत में ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर ब्रांड boAt ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2024) के खास मौके पर अपने नए ईयरबड्स, boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिए हैं। ‘रॉक इन इंडिया’ कैंपेन के तहत पेश किए गए ये ईयरबड्स देशभक्ति के रंग में रंगे हैं और कई आकर्षक फीचर्स से लैस हैं। आइए जानते है इस Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन ईयरबड्स में क्या नये फीचर्स देखने को मिलेंगे…

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन: तिरंगे की थीम से सजे हैं ईयरबड्स

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन ईयरबड्स को खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इन ईयरबड्स को तिरंगे के तीन रंगों – केसरिया, सफेद और हरे रंग में पेश किया गया है। एक ईयरबड ऑरेंज (केसरिया), दूसरा ग्रीन (हरा) और चार्जिंग केस व्हाइट (सफेद) कलर का है। boAt का कहना है कि यह डिज़ाइन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन: 120 घंटे की बैटरी लाइफ देगी बेफिक्री

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन ईयरबड्स में 10mm के ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो शानदार साउंड क्वालिटी का वादा करते हैं। इनमें एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) फ़ीचर भी दिया गया है जो 32dB तक के बाहरी शोर को कम कर देता है। यानी आप बिना किसी रुकावट के अपने पसंदीदा संगीत का आनंद ले सकते हैं। बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये ईयरबड्स 120 घंटे तक चल सकते हैं।

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन: कॉलिंग के लिए भी हैं बेहतरीन

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन ईयरबड्स में क्वाड-माइक ENx टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे कॉल के दौरान आवाज़ बिलकुल साफ़ सुनाई देती है और आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होती। इसके अलावा, इनमें 60ms लो लेटेंसी मोड, टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट, इन-ईयर डिटेक्शन और IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन: कीमत और उपलब्धता

boAt Nirvana Ion ANC लिमिटेड एडिशन ईयरबड्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 3,499 रुपये की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share