Assembly Election 2024: चुनाव का ऐलान: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का ऐलान, पढ़िये नामंकन, वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक के डेट

रायपुर। जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा के साथ ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा कर दी है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस में दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान किया।
हरियाणा में एक अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहां सिर्फ एक चरणों में मतदान होंगे। जबकि, जम्मू में तीन चरणों में। जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 18 सितंबर को पहले चरण की, 25 सितंबर को दूसरे चरण और तीसरे चरण की वोटिंग 3 अक्टूबर को होगी। दोनों राज्यों मे मतों की गिनती याने रिजल्ट 4 अक्टूबर को आएगा।






