CG: अवकाश से लौटे प्रधान आरक्षक की थाने में गोली लगने से मौत, पुलिस बोली…

CG: अवकाश से लौटे प्रधान आरक्षक की थाने में गोली लगने से मौत, पुलिस बोली…

बीजापुर। अवकाश से लौटे प्रधान आरक्षक की थाने में गोली लगने से मौत हो गई। प्रधान आरक्षक थाने में सर्विस राइफल की साफ–सफाई कर रहा था। इस दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से उसकी मौत की प्रारंभिक वजह पुलिस ने बताई है। घटना भैरमगढ़ थाना की है।

भैरमगढ़ थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर सन्नू हपका पदस्थ था। वह पिछले दिनों अवकाश में गया था। इसके बाद कल 15 अगस्त को वापस थाना आकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन की। आज 16 अगस्त को रोड ओपनिंग पार्टी में प्रधान आरक्षक की ड्यूटी लगी थी। जिसके लिए उसे राइफल इश्यू किया गया।

आज सुबह 9 बजे रायफल इश्यू होने के बाद वह राइफल की सफाई करने के लिए थाने के पीछे मेस की तरफ गया था। तभी गोली चलने की आवाज सुन अन्य पुलिसकर्मी विभाग कर मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक सन्नू हपका के सीने में गोली लगी थी और वह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था।

पुलिसकर्मी तत्काल घायल जवान को लेकर भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और भर्ती कराया। पर डॉक्टरों ने उन्हें परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार संभवतः सफाई के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से जवान के सीने में गोली लग गई। यह आत्महत्या है या भूलवश गोली चली, जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। भैरमगढ़ थाने में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share