CG Drunken Teacher: लो फिर आ गया एक और शराबी शिक्षक का वीडियो, बच्चों को पढ़ाना छोड़ शिक्षक और चपरासी शराब पीते और चखना खाते दिखे…

CG Drunken Teacher: लो फिर आ गया एक और शराबी शिक्षक का वीडियो, बच्चों को पढ़ाना छोड़ शिक्षक और चपरासी शराब पीते और चखना खाते दिखे…

CG Drunken Teacher जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत शिवरीनारायण में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल के एक शिक्षक और चपरासी का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।

शिक्षक हरिश्चंद्र देवांगन और चपरासी रोहित केशरवानी स्कूल से दोनो ड्यूटी छोड़कर तुस्मा शराब दुकान पहुंचे थे। जहां वे दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। दोनो शाम करीबन 3 बजे निकल गए थे जिसके बाद उन्हें स्कूल में नहीं देखा गया है।

यह मामला तब सामने आया जब किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस घटना ने स्कूल के अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज ने वीडियो को देखकर मामले को संज्ञान में लिया है फोन के माध्यम से स्कूल प्राचार्य को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share