Patna Crime News: भाजपा नेता की हत्या, बाइक से पहुंचे बदमाशों ने गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

Patna Crime News: भाजपा नेता की हत्या, बाइक से पहुंचे बदमाशों ने गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

Patna Crime Newsपटना: बिहार की राजधानी पटना में वादी वारदात को अंजाम दिया गया है.  मंगलवार देर रात बाइक सवार दो बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी नेता की उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. 

भाजपा नेता की हत्या 

जानकारी के मुताबिक़, मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके के बजरंगपुरी नहर के पास की है. मृतक की पहचान भाजपा नगर मंडल के पूर्व महामंत्री व दूध कारोबारी अजय शाह (45 वर्ष ) के रूप में हुई है. वर्तमान में अजय शाह पटना जिला के महामंत्री थे. अजय शाह अपने घर के पास ही अमूल दूध पार्लर चलाते थे. मंगलवार रात करीब 10 बजे अजय शाह अपने दुकान पर बैठे हुए थे. तभी बाइक सवार दो बदमाश आये. दुकान से कुछ सामान खरीदा और फिर झगड़ने लगे. 

गोली मारकर बदमाश फरार 

कहासुनी के बाद उन्होंने अजय शाह पर फायरिंग कर दी. जिसमे वो बुरी तरह घायल हो गए. गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग निकले. तभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घायल अजय शाह को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहाँ इलाज एक दौरान उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है अजय शाह को सात गोलियां मारी गयी है. अजय शाह की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है. 

मामले की जांच जारी 

घटना की सूचना मिलते ही पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक सहित आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीँ घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गयी है.  आसपास की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share