Akshara Singh Shadi: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह करेगी 32 की उम्र में शादी, मिल गया है मनचाहा वर… देखिए…

Akshara Singh Shadi: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह करेगी 32 की उम्र में शादी, मिल गया है मनचाहा वर… देखिए…

Akshara Singh Video: मुंबई। भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों दोनों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।क्ट्रेस की लाखों की फैन फॉलोइंग है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हर छोटी से छोटी चीज अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी जानकारी फैंस के साथ बांटी है…और बताया है कि उनका भाग्य खुल गया है। तो चलिए जानते हैं अक्षरा ने क्या कहा है…

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी अपडेट की है,जिसमें वो बता रही हैं कि उनका भाग्य जाग गया है क्योंकि उन्हें मनचाहा वर मिल गया है। दरअसल अक्षरा सिंह ने मन जोगे हमार दुल्हनिया हऊ गाने पर रील बनाई है, जो उन्हीं की फिल्म ऐसा पति मुझे दे भगवान का गाना है। गाने में एक्ट्रेस प्रदीप पांडे चिंटू के साथ रोमांस कर रही हैं। ये गाना 2 दिन पहले ही रिलीज हुआ है और फैंस को खूब भा भी रहा है।

बता दें कि इस गाने को प्रियंका सिंह और सुगम सिंह ने मिलकर गाया है। इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो चुका है और जल्द ही फिल्म यूट्यूब पर रिलीज के लिए तैयार है। काम की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” में दिखाई देंगी। जबकि अभी हाल ही में एक्ट्रेस की फ़िल्में ”अग्निसाक्षी” और ”अक्षरा” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया गया है। एक्ट्रेस की ये दोनों ही फ़िल्में उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। इसके अलावा अक्षरा सिंह के गाने भी फैंस को पसंद आ रहे हैं। एक्ट्रेस का मोहिनी गाना भी खूब पसंद किया गया, बाकी एक्ट्रेस सावन में बोल बम सॉन्ग भी रिलीज कर रही हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share