CG Kawardha: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 11 वर्षीय बच्ची की मौत, कई घायल, भोरमदेव के दर्शन कर लौट रहे थे सभी…

CG Kawardha: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 11 वर्षीय बच्ची की मौत, कई घायल, भोरमदेव के दर्शन कर लौट रहे थे सभी…

कवर्धा। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन पलट गई। इस दर्दनाक घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं 11 लोग इस हादसे में घायल हो गये, जिन्हें कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज दोपहर की है। ग्राम किरकी देवरबीजा बेमेतरा से करीब 22 लोग भोरमदेव दर्शन के लिए आये थे। दर्शन के बाद सभी पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 25 एम-3349 में वापस अपने गांव लौट रहे थे। आज शाम साढे चार बजे छपरा से सरोधा जाने वाले मार्ग में ग्राम सिंगपुर के पास वाहन पलट गया, जिसमें करीब 12 लोग घायल हो गये।

सभी घायलों को थाना भोरमदेव, डायल 112 एवं ट्रैफिक के वाहन से इलाज के लिए कर्वधा जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के दौरान 11 वर्षीय वैष्णवी साहू पिता सुरेंद्र साहू ग्राम किरकी की मृत्यु हो गई।

हादसे में घायल बाकी श्रद्धालुओं का उपचार जारी है। वहीं, इस घटना के बाद से वाहन ड्रायवर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share