Anupama Today Episode: अनुज-अनुपमा का कौन है नया दुश्मन, आध्या को कर रहा टॉर्चर, शो ने मोड़ा कहानी…

Anupama Today Episode: अनुज-अनुपमा का कौन है नया दुश्मन, आध्या को कर रहा टॉर्चर, शो ने मोड़ा कहानी…

Anupama 11 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, आशा भवन में अनुपमा भी सीढ़ियों से गिर जाएगी और तब अनुज उसे गोद में उठाकर रूम में लेकर जाएगी। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, आध्या का पता लगाने में अनुज और अनुपमा असमर्थ है। अनुज की हालत ठीक नहीं है औऱ वो काफी कमजोर हो गया है। उसे भ्रम होता है कि आध्या उसे बुला रही है। अनुपमा को आध्या को लेकर सुराग मिलता है कि वो अमेरिका में है। आध्या को किसी ने किडनैप कर लिया है और उसे पकड़कर रखा है। आध्या अपने माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश करती है। आध्या, अनु को कॉल करती है और उससे कोई फोन छिन लेता है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, आध्या की हालत बहुत दयनीय हो गई है। वो खुद को अनाथ कहने के लिए मजबूर है। अनुपमा को एक अनजान नंबर से कॉल आता है और उसे इसपर शक होता है। क्या अनु उस नंबर को ट्रैक कर पाएगी। क्या अनु को पता चलेगा कि आध्या को किसने किडनैप किया है। क्या अंकुश और बरखा ने आध्या को अनुज और अनु की जिंदगी से दूर किया है। क्या ये कोई पुराना दुश्मन है, जो अनुज और अनुपमा से बदला लेना चाहता है। अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है। ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन विलेन आएगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share