Gwalior Accident News: ASP की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, आरक्षक की मौके पर मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर

Gwalior Accident News: ASP की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, आरक्षक की मौके पर मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. ग्वालियर के एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्धमान के गाडी का एक्सीडेंट हो गया. एडिशनल एसपी गजेंद्र की कार को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी. हादसे में कार चालक पुलिस आरक्षक की मौके पर मौत हो गयी. जबकि एएसपी की पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए है. 

जानकारी के मुताबिक़, घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र के घाटीगांव बनखेड़ी मंदिर के पास हुई है. ग्वालियर जिले में पदस्थ एडिशनल एसपी गजेंद्र वर्धमान अपनी सास के निधन पर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बड़वानी गए थे. जहाँ से लौटकर ग्वालियर आ रहे थे. इसी बीच आज सभ करीब चार बजे घाटीगांव के समीप आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर उनकी फॉर्च्यूनर कार पंचर हो गयी. 

चालक सिपाही अजय वास्केल टायर बदलने के लिए नीचे उतरा. टायर बदलने के के बाद अजय स्टेपनी टायर को गाड़ी के डिक्की में रख रहा था. तभी पीछे से तेज रफ्तार एक कंटेनर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज कि ड्राइवर अजय बसकले की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एडिशनल एसपी की पत्नी अर्चना, बेटा चैतन्य और बेटी इशिका घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही घाटीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सबका इलाज जारी है. पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है. वही कंटेनर ड्राइवर फरार है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share