CM Vishnudeo: मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नाम पर फेक आईडी, राजस्थान के अलवर से आरोपी गिरफ्तार…

CM Vishnudeo: मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नाम पर फेक आईडी, राजस्थान के अलवर से आरोपी गिरफ्तार…

CM Vishnudeo रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नाम पर फर्जी आईडी बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक में फर्जी आईडी बनाकर मुख्यमंत्री के नाम का दुरूपयोग कर रहा था। मामले में सीविल लाइन थाने में अपराध भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा है। गिरफ्तार युवक का नाम साहूकार खान है।

जानिए क्या थी शिकायत

दरअसल, प्रार्थी मनोज कुमार साहू ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव के नाम एवं फोटो का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आईडी बना छवि धुमिल कर रहा है। शिकायत पर थाना सिविल लाईन में भादवि. एवं आईटी एक्ट की धाराओं के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को वरिष्ठ एसपी डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए ASP शहर लखन पटले, ASP क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा (अ.पु.अ.), उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाईन एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई।

राजस्थान में रेड कार्रवाई

टीम के सदस्यों द्वारा फर्जी आईडी का तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता मिली तथा अज्ञात आरोपी को राजस्थान के अलवर में लोकेट किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर टीम को राजस्थान के अलवर रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अलवर पहुंचकर कर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी साहूकार खान को पकड़ा गया। साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया, कि आरोपी साहूकार खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग मोबाइल फोन जब्त किया। 

पुलिस टीम द्वारा अलवर के जिस क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई है, उस क्षेत्र के निवासी किसी भी विशिष्ठ/महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोटो एवं नाम का दुरूपयोग कर फेसबुक में फर्जी आई.डी. बनाकर इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते है। राजस्थान में भी कई अपराध पंजीबद्ध है, ऐसे अन्य व्यक्तियों पर भी रायपुर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी-साहूकार खान पिता घंटोली उम्र 40 साल निवासी कोटाखुर्द, थाना रामगढ़, जिला अलवर राजस्थान।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share