Neeraj Chopra News: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला सिल्वर, फिर भी खुश नहीं…

Neeraj Chopra News: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया पहला सिल्वर, फिर भी खुश नहीं…

Neeraj Chopra News: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 में गोल्ड मेडल से चूक गए हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम से शिकस्त मिलने के बाद उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। गुरुवार रात खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका। वही नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो फेंका। नीरज ने 2020 में टोक्यो ओलंपिक–2020 में गोल्ड मैडल जीत देश का नाम रोशन किया था। इस बार भी उनसे देश को गोल्ड की उम्मीद थी पर वे गोल्ड नही जीत पाए। हालांकि नीरज दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलवाने वाले नीरज चोपड़ा पहले खिलाड़ी थे। पेरिस ओलंपिक में गुरुवार रात पुरुष भाला फेंक का फाइनल मुकाबला खेला गया। नीरज चोपड़ा ने इसमें छह बार भाला फेंक का प्रयास किया। उनका पहला, तीसरा, चौथा पांचवा और छठवां प्रयास फाउल हो गया। केवल दूसरा प्रयास सफल रहा। इसमें उन्होंने 89.45 मीटर तक थ्रो फेंका। इससे पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंका था। नीरज चोपड़ा पर नदीम के थ्रो से आगे निकलने का दबाव और हड़बड़ाहट साफ दिख रहा था। इसी कारण 6 प्रयासों में वे पांच में फाउल कर बैठे। नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। नदीम ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में डेनमार्क के जेवेलियन थ्रोवर एंड्रियास थोरकिल्डसन के 90.57 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। जिसे अब नदीम ने तोड़ दिया। अरशद नदीम बार्सिलोना 1992 की प्रतियोगिता के बाद से पाकिस्तान के पहले ओलंपिक पदक विजेता बने हैं।

तीसरे स्थान पर दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स रहें। उन्होंने 88.54 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। 26 साल के नीरज चोपड़ा टोक्यो 2020 के अपने स्वर्ण पदक में रजत पदक जोड़ने के बाद भारत के पांचवें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता बन गए। उनसे पहले नॉर्मन प्रिकॉर्ड (आजादी से पहले), सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ने ही यह उपलब्धि हासिल की है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में ही दो कांस्य पदक जीते है। नीरज पैसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने के बाद एक और मेडल जीता है। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share