Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: अभिरा की डेट को बर्बाद करेगा रोहित, शो में होगा अब जबरदस्त बवाल…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: अभिरा की डेट को बर्बाद करेगा रोहित, शो में होगा अब जबरदस्त बवाल…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, अभिरा मनीष गोयनका से रूही के बारे में बात करती है और तब मनीष अपनी बेटी को लेने पोद्दार हाउस पहुंच जाता है। वह रूही को खींचकर वहां से ले जा रहा होता है, लेकिन रोहित अपनी वाइफ को रोकने के लिए आगे आता है। इस वजह से पोद्दार हाउस में जमकर तमाशा होने वाला है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, अभिरा रोहित को रूही के बारे में सोचने के लिए बोलती है, लेकिन रोहित उल्टा अभिरा को ही सुनाने लगता है। वह अभिरा को दोगली होने का टैग दे देता है, जिस वजह से अरमान को आगे आना पड़ता है। वह अभिरा के लिए रोहित को सुनाता है, लेकिन रोहित अरमान को भी नहीं बख्शता। इस वजह से अभिरा अरमान को लेकर चली जाती है और रोहित रूही को लेकर पोद्दार हाउस में चला जाता है। तब मनीष गोयनका रूही को देखकर सोचता है कि वह सच में यहां अरमान के लिए ही आई है। आउटहाउस में जाकर अभिरा और अरमान की खूब बहस होती है और रोहित के कमरे में रूही अपने पति को थैंक्यू बोलती है।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, रूही अगले दिन नहाकर अरमान के कमरे के बाहर पहुंच जाएगी। तब उसे पता चलेगा कि अरमान और अभिरा डेट पर जा रहे हैं। इस दौरान रूही भी उसी रेस्टोरेंट में अपना टेबल बुक कर देगी और बहाने से रोहित को ले जाती है। अरमान भी अभिरा को डेट पर लेकर जाता है और फिर वहां पर रूही-रोहित को देखकर हैरान रह जाता है। तब रूही अभिरा को कहानी बनाते हुए बोलती है कि उसकी दोस्त ने ये टेबल बुक करवाया है। ऐसे में अरमान अपनी-अपनी डेट नाइट पर ध्यान देने के लिए रोहित को बोल देता है। इसके बाद अरमान और अभिरा अपनी बातों में मग्न हो जाते हैं लेकिन रोहित का पारा बढ़ता जाता है और आखिर में रोहित अरमान के टेबल का सारा सामान फेंक देता है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share