Video: रायपुर रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंपः स्टेशन की लिफ्ट के अन्दर फंसे बच्चे समेत कई यात्री, जानिए फिर क्या हुआ…

Video: रायपुर रेलवे स्टेशन में मचा हड़कंपः स्टेशन की लिफ्ट के अन्दर फंसे बच्चे समेत कई यात्री, जानिए फिर क्या हुआ…

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में उस वक्त हड़मंप मच गया जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों से भरी लिफ्ट बीच में ही फंस गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंचे और जैसे-तैसे यात्रियों को लिफ्ट तोड़कर बाहर निकाला गया। घटना आज की बताई जा रही है।

दरअसल, ये घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे लिफ्ट की है। कुछ यात्री एक नंबर प्लेटफार्म से दो नंबर प्लेटफार्म में जाने के लिए ओवरब्रिज क्रास करने लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी बीच अचानक लिफ्ट बंद हो गई और बीच में ही फंस गई। फिर क्या था लिफ्ट के बंद होते ही अंदर फंसे लोग चीखने चिल्लाने लगे।

प्लेटफार्म में लोगों की अफरा-तफरी मच गई। इधर जैसे ही घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को हुई दौड़ते-भागते रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दजवाजा तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसे लोगों में एक मासूम भी था। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि रेलवे की लिफ्ट में काफी समय से मेंटेनेंस का कार्य नहीं हुआ है, जिसकी वजह से लिफ्ट आज खराब हो गई। गनिमत रही कि बड़ी घटना नहीं हुई और समय पर ही फंसे यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share