Janjgir-कांस्टेबल सस्पेंड: जेल जाते वक्त पुलिस सुरक्षा से आरोपी भागा, लापरवाही बरतने वाले आरक्षक को एसपी ने किया निलंबन

Janjgir-कांस्टेबल सस्पेंड: जेल जाते वक्त पुलिस सुरक्षा से आरोपी भागा, लापरवाही बरतने वाले आरक्षक को एसपी ने किया निलंबन

जांजगीर चांपा। थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को 5 अगस्त को न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। आरोपी का जेल वारंण्ट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने जा रहा था।

इसी दौरान जांजगीर में आरोपी करन गोस्वामी द्वारा आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 262 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस प्रकार आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य के द्वारा मुल्जिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने से आरक्षक को एसपी विवेक शुक्ला द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है। नीचे देखें आदेश…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share