Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: अभिरा पर मंडराएगा बड़ा खतरा, पैरों में गिरकर रोहित से माफी मांगेगी रूही…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today Episode: अभिरा पर मंडराएगा बड़ा खतरा, पैरों में गिरकर रोहित से माफी मांगेगी रूही…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 August 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, पोद्दार परिवार कावेरी की दोस्त के घर मराठी फंक्शन में शामिल होता है, जहां पर हर कोई अभिरा की तुलना कावेरी पोद्दार से होती है। यहां पर पोद्दार फैमिली के आदमी भी आ जाते हैं और सभी लोग मिलकर मस्ती करते हैं। इन सबके बीच रूही की एंट्री भी हो जाती है और वह रोहित से एक मौका मांगती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, रूही और रोहित फंक्शन में सबके सामने हाथ पकड़कर खड़े होते हैं और फिर रूही-अभिरा के बीच डांस का कंपटीशन होता है। इस दौरान दादी सा रूही की जमकर तारीफ करती है। दोनों का डांस देखकर रोहित वहां से चला जाता है तो रूही भी उसके पीछे जाती है। वह रोहित को मनाने की बहुत कोशिश करती है। वह उसके पैरों में बैठ जाती है, लेकिन रोहित उसकी एक नहीं सुनती है और इसी वजह से गुस्से में आकर रूही अपने डिवॉर्स पेपर्स फाड़ देती है। वह उससे एक मौके की मांग करती है। दूसरी तरफ अरमान और अभिरा, रूही के वापिस आने की वजह पूछते हैं।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अभिरा और अरमान एक-एक करके रूही से बात करते हैं और फिर अरमान को लग जाता है कि रूही रोहित के लिए ही आई है, लेकिन अभिरा को विश्वास नहीं होता और दोनों के बीच बहस हो जाती है। रूही अपने बी नानू को भी समझाती है कि वह पोद्दार फैमिली में रोहित के लिए आई है। वह अपने बी नानू से माफी भी मांगती है। रूही की बातें पीछे खड़ा रोहित भी सुनता है और फिर वह अपने कपड़े लेकर बाहर जाने लगता है, तो रूही उसे रोक देती है और उसे यहीं रुकने की सलाह देती है। इसके बाद अभिरा अरमान की नजर उतारती है, जिससे अरमान चिड़ जाता है। वह दोनों के रिश्ते को बुरी नजर से बचाने के लिए ये सब करती है और फिर उसे गले लगा लेती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share