Priyanka Chopra News: खून से लथपथ प्रियंका चोपड़ा, चौंका देने वाली तस्वीर देख कांप जाएगी रूह, जानिए…

Priyanka Chopra News: खून से लथपथ प्रियंका चोपड़ा, चौंका देने वाली तस्वीर देख कांप जाएगी रूह, जानिए…

Priyanka Chopra News: मुंबई। बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में धाक जमा रही हैं। एक्ट्रेस अब जल्द ही हॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आया रही है। एक्ट्रेस की ये रोंगटे खड़े करने वाली पोस्ट सोशल मीडिया में आते ही फैंस की चिंता बढ़ गई और वह देसी गर्ल के लिए काफी परेशान नजर आ रहे है। तो आइए जानते है कि आखिर क्या हुआ है ऐसा… 

जानकारी के मुताबिक, इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बुरी तरह से खून में लथपथ नजर आ रही हैं। सोमवार को ग्लोबल आइकॉन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस के चेहरे पर खून ही खून नजर आ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके हाथ की उंगलियों पर भी कई कट लगे हुए नजर आ रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होने पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, ”#TheBluff पर खूनी मजेदार समय, फिल्मांकन का अंतिम सप्ताह! अनजान लोगों के लिए बता दूं, मैं एक फिल्म के सेट पर हूं और यह सब बनावटी है। 1800 का दशक समुद्री डाकू जहाजों पर हिंसक समय था! यह देखना अविश्वसनीय है कि कैसे फिल्म क्रू का हर विभाग वास्तविकता में विश्वास पैदा करता है।” देखिए तसवीरें…

तस्वीरों को देख सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन:- एक ने लिखा, इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकते!!! एक ने लिखा, मैं एर्सेल से मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! ऐसा लगता है कि यह आपका सबसे खूनी, सबसे साहसी, साहसी चरित्र होगा और मैं इसके लिए यहाँ हूँ!!! एक ने लिखा, उसका खून क्यों बह रहा है। एक ने लिखा, ”मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बालों में किसी ऐसी चीज़ के लिए अनाज का इस्तेमाल होते देखूंगी, जो कि जंगली है। साझा करने के लिए धन्यवाद।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें, ‘द ब्लफ’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे फ्रैंक ई। फ्लॉवर और जो बॉलरीनी ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म का निर्देशन भी ई। फ्लॉवर ने ही किया है। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू मुख्य भूमिका में हैं। 19वीं सदी के कैरिबियाई द्वीपों पर आधारित इस फिल्म में प्रियंका एक महिला समुद्री लुटेरी की भूमिका में हैं। जो अपने परिवार की रक्षा करती हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share