Bilaspur News: बदमाशों ने लड़के का अपहरण कर, सोशल मीडिया में लाइव कर की पिटाई, गालिया भी दी, वीडियो वायरल

Bilaspur News: बदमाशों ने लड़के का अपहरण कर, सोशल मीडिया में लाइव कर की पिटाई, गालिया भी दी, वीडियो वायरल

बिलासपुर। बदमाशों ने लड़के का अपहरण कर चलती गाड़ी में लड़के के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं मारपीट और गाली गलौज के दौरान इंस्टाग्राम में लाइव भी किया। पीड़ित स्कूल छात्र है। वीडियो में दिख रहा है कि चलती कार में बदमाश गाली–गलौज करते हुए छात्र के साथ मारपीट भी कर रहे है। वीडियो में मारपीट और गालिया है, जिस वजह से वीडियो को हम पाठकों को नहीं दिखा रहे है।

दरअसल, ये पूरा मामला बिलासपुर जिले में दो दिन पहले घटित हुआ। मिली जानकारी के अनुसार तनय नामक छात्र को दो युवक कार में लेकर रायपुर रोड के काली ढाबा की तरफ ले गए। इस दौरान छात्रा के साथ गाली–गलौज करते हुए मारपीट भी की गई। बीच में जब छात्र के परिचित का फोन आया और उसे छोड़ने के लिए बदमाशों को कहा गया तब उन्होंने छात्र को “दोस्त है” और “घुमाने लाए हैं” बता फोन काट दिया। वही इंस्टाग्राम पर लाइव कर मारते हुए कई लोगों को दिखाया। किसी ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो के अनुसार बदमाश पीड़ित छात्र को रायपुर रोड स्थित काली ढाबा तरफ लेकर गए थे। वहां से व्यापार विहार जाने की बात कर रहे थे। छात्र अज्ञेय नगर में छोड़ देने की गुहार लगा रहा था तब बदमाश युवा उससे पूछ रहे हैं कि तेरी कार को क्या करेंगे तो छात्र गिड़गिड़ाते हुए कह रहा है कि “मुझे छोड़कर तुम लोग भाई कार में घूम लो।”बातचीत के अनुसार ऐसा लग रहा है कि कार पीड़ित की ही है।

जानकारी पुलिस को लगने पर सिविल लाइन पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे एक बदमाश युवक अंकित सिंह और उसके साथी को कल शाम थाने बुलवाया था। पर मार खाने वाले युवक ने थाना पहुंचकर समझौता करने और किसी भी किस्म की शिकायत दर्ज नहीं करवाने की बात कही। इस बाबत उसने पुलिस को लिखित में कोई भी अपराध दर्ज न करवाने की बात लिख कर दी। इसके बाद पुलिस को बदमाशों को छोड़ना पड़ गया।

बता दे कि छात्र के साथ कार में मारपीट करने वाले दो बदमाशों में से एक बदमाश अंकित सिंह का कुछ दिनों पहले भी एक राहगीर को चाकू दिखाकर नचवाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में भी प्रार्थी पुलिस के पास उपलब्ध नहीं था। पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने ही अंकित सिंह को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। जेल से छूटने के बाद अब उसका दूसरे बार रंगदारी का वीडियो वायरल हो रहा है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share