CM सांय-सांय नियुक्ति: साय सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी, 535 एमबीबीएस डॉक्टरों की हुई पोस्टिंग

CM सांय-सांय नियुक्ति: साय सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी, 535 एमबीबीएस डॉक्टरों की हुई पोस्टिंग

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील सरकार ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 535 एमबीबीएस डॉक्टरों की सांय-सांय नियुक्ति की है। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस आदेश के तहत, 50% चिकित्सकों को बस्तर और सरगुजा संभाग के दूरस्थ क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री के गृह जिले में 20 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं में और सुधार हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। यह सुशासन और संवेदनशील सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसका लक्ष्य हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता सुनिश्चित करना है।

इन आदेशों के अनुसार, संविदा नियुक्तियाँ पूर्णतः अस्थायी होंगी और इन्हें सिविल सेवा नियमों के तहत किया जाएगा। संविदा सेवा के दौरान कर्मचारियों को प्रतिमाह एक मुश्त मानदेय दिया जाएगा, जो वित्त विभाग के नियमों के अनुसार होगा।

संविदा नियुक्त कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष 18 दिन आकस्मिक अवकाश और 3 दिन ऐच्छिक अवकाश मिलेगा। सेवा समाप्ति के बाद शेष अवकाश के लिए कोई पेंशन, उपदान या मृत्यु लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा।

नियुक्त अधिकारी को अपने पदस्थापना स्थान पर 15 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा और संविदा अनुबंधित चिकित्सकों को अपने पदस्थापन स्थान पर दो वर्ष की संविदा सेवा अनिवार्य रूप से पूर्ण करनी होगी। आदेशों का पालन न करने पर संविदा अनुबंधित छात्र द्वारा दी गई शिष्यवृत्ति की राशि राज्य को लौटानी होगी और भविष्य में संविदा नियुक्ति के लिए अयोग्य माना जाएगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share