Javitri Health Benefits: शुगर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाता है रसोई में रखा ये मसाला, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका और अन्य फायदे…

Javitri Health Benefits: शुगर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल घटाता है रसोई में रखा ये मसाला, जान लें इस्तेमाल का सही तरीका और अन्य फायदे…

Javitri Health Benefits: हर भारतीय रसोई में मौजूद एक औषधीय महत्व का मसाला है जावित्री। खासकर बरसात के मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह बेहद फायदेमंद है। सामान्यतया जायफल और जावित्री को एक ही मान लिया जाता है। ये सच है कि ये दोनों एक ही पेड़ का हिस्सा हैं। लेकिन जायफल जहां बीज है वहीं जावित्री इस बीज की जालीदार कवरिंग। जावित्री का स्वाद खाने में अनोखी खुशबू जोड़ता है। इसका औषधीय उपयोग भी किया जाता है। जिससे कई बीमारियों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं स्वास्थ्य के लिहाज से जावित्री के फायदे।

जावित्री के पोषक तत्व

जावित्री में कैल्शियम, काॅपर, मैग्नीशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर,एंटी एलर्जी और एंटीडायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं।

वैज्ञानिक नाम और सेवन की मात्रा

जावित्री का वैज्ञानिक नाम मायरिस्टिका फ्रैगरैंस और अंग्रेजी नाम मेस है। औषधीय उपयोग के लिए रोजाना सुबह के समय आधा चम्मच जावित्री पाउडर पानी में डालकर पीने से फायदा होता है। आप चाय या दूध में मिलाकर इसे पी सकते हैं या केक, ब्रेड आदि में भी इसे डाल सकते हैं।

जावित्री के फायदे

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

आयुर्वेद जावित्री को इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली औषधि के तौर पर इस्तेमाल की सलाह देता है। कोरोना काल में इसका घर-घर में इस्तेमाल किया गया था। जावित्री के पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं।

सर्दी-जुकाम से बचाव

जावित्री इम्यूनिटी बूस्ट कर मौसमी सर्दी-जुकाम से भी बचाती है। जावित्री में मौजूद एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लामेटरी प्राॅपर्टीज़ सर्दी ज़ुकाम में फायदा पहुंचाती हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल घटाए

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए जावित्री बेहद उपयोगी है। कोलेस्ट्रॉल हाई हो तो दिल की बीमारियों का जोखिम रहता है। रोजाना सुबह आधा चम्मच जावित्री पाउडर पानी में घोलकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदा मिलता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मददगार है।

लिवर को रखे स्वस्थ

जावित्री के सेवन से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

किडनी के लिये फायदेमंद

जावित्री में किडनी को इंफेक्शन से बचाने में क्षमता होती है। यह विषैले पदार्थ निकाल किडनी की सफाई करती है। जावित्री किडनी में मौजूद पथरी को गलाने में भी मददगार है। इससे ब्लड फ्लो भी अच्छा रहता है।

दर्द से राहत

जावित्री का तेल जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को दूर करता है।जावित्री में एंटी इंफ्लेमेटेरी गुण होते हैं। जो गठिया के रोगी के लिए विशेषकर फायदेमंद हैं। गठिया के रोगी दो ग्राम जावित्री और आधा ग्राम सौंठ मिलाकर खाएं तो उन्हें दर्द से राहत मिलेगी।

बेहतर पाचन

जावित्री के सेवन से पेट दर्द, अपच, गैस, कब्ज़ और सूजन से राहत मिलती है। डायरिया की स्थिति में भी इसके सेवन से फायदा होता है। बाहर का तला-भुना खाने के बाद जब कभी आपका पाचन बिगड़ जाए तब भी पानी में जावित्री का चूर्ण घोलकर पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है।

दांत दर्द के लिए

जावित्री में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं इसलिये यह ओरल हाइजीन के लिए बहुत अच्छी है। यह दांतो में कैविटी की समस्या से निजात दिला सकती है। मसूड़ों को स्वस्थ रखती है। जावित्री में मुंह के कैंसर से बचाव की भी क्षमता पाई गई है।

डायबिटीज के लिए जावित्री

जावित्री में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, इसे खाने में शामिल करने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

नींद के लिए फायदेमंद

जावित्री अनिद्रा की समस्या में भी फायदेमंद है। इसकी खुशबूदार चाय पीने से अच्छी नींद को बढ़ावा मिलता है।

स्किन

जावित्री स्किन के लिए भी फायदेमंद है। जावित्री सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाती है। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share