Mumbai Building Collapse: नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Mumbai Building Collapse: नवी मुंबई में 3 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Mumbai Building Collapse: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जारी भारी बारिश के बीच नवी मुंबई के शाहबाज गांव में शनिवार को एक 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इससे इमारत के मलबे में कई लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, अग्निशमन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अब तक 2 लोगों को बचाया जा चुका है। इस इमारत में 24 परिवारों के रहने की सूचना है।

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे ने कहा कि सुबह करीब 5 बजे 3 मंजिला इमारत अचानक गिर गई। अब तक 2 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि कई के मलबे में दबे होने की आशंका है। NDRF की टीम मौके पर तैनात है और बचाव अभियान चल रहा है। डिप्टी अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि बचाव अभियान में तेजी लाई गई है। जल्द ही मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाएगा।

महाराष्ट्र के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसी तरह मुंबई और समीपवर्ती ठाणे जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। इसके अलावा, चंद्रपुर, गोंदिया और गढ़चिरौली जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share