Sawan 2024 : राशि अनुसार करें शिव पूजा और अभिषेक

Sawan 2024 : राशि अनुसार करें शिव पूजा और अभिषेक

 सावन महीने में भगवान शिव की उपासना की जाती है। साथ ही सावन सोमवार (Sawan Somwar 2024) का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मत है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। ज्योतिष भी कुंडली में ग्रह दशा की स्थिति अनुकूल करने के लिए सावन महीने में शिव जी की पूजा करने की सलाह देते हैं।

अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो राशि अनुसार भगवान शिवजी को प्रसन्न करें।

राशी के अनुसार करें शिवजी को प्रसन्न

शिवजी का, राशी के अनुसार, एक निश्चित मंत्र का लगभग 5 मिनट उच्चारण करते हुए, निश्चित सामग्री से अभिषेक करने से जीवन में आ रही बाधाओं का समाधान तो होता ही है, साथ ही सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है:

राशी मंत्र अभिषेक सामग्री


 मेष

ऊँ ह्रीं अधोक्षजाय साम्ब सदाशिवाय नम: केसर दूध

वृषभ

ऊँ ह्रीं अम्बिका नाथाय साम्ब सदाशिवाय नम: मिश्री युक्त दूध

मिथुन


ऊँ ह्रीं श्रीकंठाय साम्ब सदाशिवाय नम: गन्ने का रस

कर्क

ऊँ ह्रीं भक्तवत्सलाय साम्ब सदाशिवाय नम: गाय का दूध

सिह

ऊँ ह्रीं पिनाकिने साम्ब सदाशिवाय नम: अनार का रस

कन्या

ऊँ ह्रीं शशि शेखराय साम्ब सदाशिवाय नम: बेल का शर्बत

तुला

ऊँ ह्रीं शम्भवाय साम्ब सदाशिवाय नम: नारियल का पानी

वृश्चिक

ऊँ ह्रीं वामदेवाय साम्ब सदाशिवाय नम: पंचामृत

धनु

ऊँ ह्रीं सध्योजाताय साम्ब सदाशिवाय नम: गुलाब जल

मकर

ऊँ ह्रीं नील लोहिताय साम्ब सदाशिवाय नम: काले अंगूर का रस

कुम्भ

ऊँ ह्रीं कपर्दिने साम्ब सदाशिवाय नम: मोंगरे का इत्र

मीन

ऊँ ह्रीं विष्णु वल्लभाय साम्ब सदाशिवाय नम: बेलपत्र और दूध

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share