12 नक्सली ढ़ेर, जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, छह घंटे चली मुठभेड़, AK-47, ऑटोमैटिक राइफल जब्‍त

12 नक्सली ढ़ेर, जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, छह घंटे चली मुठभेड़, AK-47, ऑटोमैटिक राइफल जब्‍त

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर हुये मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। करीब छह घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 12 नक्सलियों को ढ़ेर कर दिया। मारे गये नक्सलियों के शव को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई माओवादी घायल हुये है, जिन्हें उनके साथी उठाकर भाग निकले।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे गढ़चिरौली के जंगलों में नक्सली सक्रिय रहते है। और घटना के बाद जंगलों का फायदा उठाकर आसानी से भाग निकलते है। सर्चिंग में जवानों ने AK-47, ऑटोमैटिक राइफल सही कई अन्जय सामान जब्त किया है।

दरअसल, घटना कांकेर से सटे गढ़चिरौली के झारावंड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में आज दोपहर महाराष्ट्र् पुलिस के जवान सर्चिंग अभियान में निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाये नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों जवानों को कांकेर लाया गया। यहां से एयरलिफ्ट कर गढ़चिरौली के लिए हेलीकाॅप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। फिलहाल फायरिंग बंद बताई जा रही है। सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग जारी है। 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share