Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अयोध्या उड़ान: मंत्रिमंडल के साथियों के साथ कल श्रीराम लला के दर्शन करने जाएंगे विष्णुदेव

Chhattisgarh News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल (13 जुलाई) अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या जा रहे हैं। पूरी कैबिनेट विशेष विमान से श्रीराम लला के दर्शन करने जाएगी। वहां दर्शन के बाद कल ही राजधानी रायपुर लौट आएंगे। कैबिनेट के श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने के संबंध में सीएम विष्णुदेव ने मीडिया को जानकारी दी है। 22 सीटर विशेष विमान कल सुबह विष्णुदेव मंत्रिमंडल को लेकर अयोध्या के लिए उड़ान भरेगी।
बता दें कि पहले 28 जून को मंत्रिमंडल का अयोध्या दर्शन का कार्यक्रम बना था, लेकिन सीएम की व्यस्तता और दिल्ली दौरा के कारण कार्यक्रम टाल दिया गया। लोकसभा चुनाव से पहले श्रीराम लला दर्शन योजना की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि वे अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या जाएंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण साय अयोध्या नहीं जा पाए थे, लेकिन अब चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए की सरकार बन गई है।
राज्य सरकार आम लोगों को करा रही श्रीराम लला के दर्शन
बताते चले कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने श्रीराम लला दर्शन योजना शुरू करने की घोषणा की थी। अपने वादे को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने यह योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत प्रदेश के लोगों को नि:शुल्क आयोध्या में श्रीराम लला के साथ ही अन्य स्थानों का दर्शन कराया जा रहा है।