Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी के एमडी बनाए गए भीम सिंह

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी बिजली वितरण कंपनी को नया एमडी मिल गया है। इंजीनियर भीम सिंह को कंपनी का प्रबंध संचालक (एमडी) बनाया गया है। बिजली कंपनियों के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सचिव दयानंद ने भीम सिंह को बधाई दी।
भीम सिंह अभी कंपनी में कार्यपालक निदेशक (संचालन / संधारण) के पद पर पदस्थ हैं। एमडी बनाए जाने के संबंध में ऊर्जा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि भीम सिंह को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष अथवा आगामी आदेश पर्यन्त, जो भी पहले हो, अस्थाई रूप से, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में संचालक एवं प्रबंध संचालक के पद पर नियुक्त करता है।






