Former IAS Manish Kumar: पूर्व IAS मनीष वर्मा बनेंगे CM नीतिश कुमार के उत्तराधिकारी? बने JDU के राष्ट्रीय महासचिव, जानिए उनके बारे में

Former IAS Manish Kumar: पूर्व IAS मनीष वर्मा बनेंगे CM नीतिश कुमार के उत्तराधिकारी? बने JDU के राष्ट्रीय महासचिव, जानिए उनके बारे में

Former IAS officer Manish Kumar: पटना: मंगलवार को जेडीयू में शामिल हुए पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसे लेकर गुरुवार, 11 जुलाई को जेडीयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी किया है. मनीष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार भी रह चुके हैं. 

बता दें, मनीष वर्मा नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते है. बीते मंगलवार को मनीष वर्मा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री विजय चौधरी के मौजूदगी में जेडीयू(जनता दल यूनाईटेड) में शामिल हुए थे. पार्टी की सदस्यता कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई थी. पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि पहले जेडीयू मेरे दिल में था और अब मैं इस दल में आ गया हूं. इसके दो दिन बाद ही उन्हें जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है. 

 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share