IPS Ajay Kumar Biography in Hindi: आईपीएस अजय कुमार का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अजय कुमार?

IPS Ajay Kumar Biography in Hindi: आईपीएस अजय कुमार का जीवन परिचय (जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अजय कुमार?

( IPS Ajay Kumar Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। अजय कुमार छत्तीसगढ़ कैडर के 2021 बैच के आईपीएस हैं। वे मूलतः दिल्ली के रहने वाले है। इंजीनियरिंग करने के बाद प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हुए तैयारी कर 6 वें अटेंप्ट में 670 वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…

जन्म और शिक्षा:–

आईपीएस अजय कुमार छत्तीसगढ़ कैडर के 2021 बैच के आईपीएस है। मूलतः वे दिल्ली के रहने वाले है। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1989 को हुआ है। अजय कुमार ने केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से अपनी स्कूलिंग पुरी की है। जिसके बाद इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस ब्रांच में इंजीनियरिंग किया। इंजीनियरिंग के बाद आईटी सेक्टर में जॉब करने लगे।

यूपीएससी में चयन:–

अजय कुमार ने आईटी सेक्टर में सात साल तक के जॉब की है। जॉब करते हुए ही उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। शुरू के 5 प्रयास में मिली असफलता के बाद सातवें प्रयास में 670 वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने हैं।

प्रोफेशनल कैरियर:–

अजय कुमार ने 5 दिसंबर 2021 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की है। सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के पश्चात फील्ड ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उनकी पोस्टिंग बिलासपुर जिले में हुई। बिलासपुर में रतनपुर थाना प्रभारी रहें। इस दौरान आबकारी के मामलों में व खनिज तस्करों पर काफी कार्यवाहियां की।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share