Vishnu Deo Cabinet: विष्णु देव कैबिनेट की बैठक शुरू, किसानों से जुड़े इन विषयों पर हो सकती है चर्चा… फोटो और वीडियो

Vishnu Deo Cabinet: रायपुर। छत्तीगसढ़ की विष्णु देव कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चल रही इस बैठक में अन्य विषयों के साथ सरकार राज्य खरीफ सीजन की खेती की स्थिति पर भी चर्चा कर सकती है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश कम हुई है। वहीं, खाद- बीज की उपलब्धता पर भी कैबिनेट में विचार किया जा सकता है।
कैबिनेट 22 जुलाई से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी चर्चा कर सकती है। बताया जा रहा है कि मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव संशोधन विधेयक सदन में पेश कर सकती है। इसके साथ ही अनुपूरक बजट भी सरकार की तरफ से लाए जाने की तैयारी है।






