Disha Patani-Prabhas Dating: क्या एक्टर प्रभास को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी! हाथ पर गुदवाया 'PD' का टैटू, जानिए सच्चाई…

Disha Patani-Prabhas Dating: क्या एक्टर प्रभास को डेट कर रही हैं दिशा पाटनी! हाथ पर गुदवाया 'PD' का टैटू, जानिए सच्चाई…

Disha Patani-Prabhas Dating: मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज से सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट्स में चल रही हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस की डेटिंग लाइफ पर फैंस की नजर टिकी हुई है। हाल ही में दिशा पाटनी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें उनके टैटू को देखकर लोगों ने उनकी रिलेशनशिप को लेकर बातें करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ लोगों ने उनके नए बॉयफ्रेंड के नाम भी गेस कर लिया है। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई। इसी बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हो रही बातों पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है। आइए जानते है पूरा माजरा…

दरअसल, हाल में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके हाथों में PD का टैटू दिखाई दे रहा हैं। वहीं इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस के हाथों में टैटू प्रभास के नाम का है। हलांकि, प्रभास और दिशा पाटनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें, प्रभास की फिल्म ‘कल्कि’ में दिशा पाटनी भी नजर आई हैं। उन्होंने इस फिल्म में रॉकसी का किरदार निभाया। प्रभास और दिशा की केमेस्ट्री लोगों को भी खूब पसंद आई है। वहीं फोटो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ”क्या दिशा ने अपने किसी नए ब्वॉयफ्रेंड का नाम गुदवाया है?” इसके अलावा कई यूजर दिशा के कल्कि को-एक्टर प्रभास से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं एक तरफ, जहां कई लोगों का मानना है कि शायद दिशा ने अपना ही नाम रिवर्स करके पीडी लिखवा लिया है। तो दूसरी तरफ, कुछ यूजर्स ने उस पर प्रभास डार्लिंग लिखकर कमेंट किया है। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रही हैं। यहां देखिए तस्वीरें…

बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के डेटिंग रूमर्स को लेकर शुरू हुई चर्चा के कुछ घंटो बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने इस नए टैटू के बारे में बताया। उन्होंने फीड पर एक फोटो शेयर करती हुई कैप्शन में लिखती हैं, ‘मेरे टैटू को लेकर इतनी उत्सुकता देखकर खुशी हुई! पता लगाइये कि ये खुशी किस बारे में है। #क्लाउडनाइन। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की तरह की बातें उनके टैटू को लेकर हो रहे रूमर्स को हवा दे रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share