CM Vishnudeo Sai: डिनर पॉलिटिक्सः दिल्ली में छत्तीसगढ़ के BJP सांसदों का हाई प्रोफाइल डिनर, CM विष्णुदेव, बीएल संतोष, शिवप्रकाश, जामवाल हुए शामिल

CM Vishnudeo Sai: डिनर पॉलिटिक्सः दिल्ली में छत्तीसगढ़ के BJP सांसदों का हाई प्रोफाइल डिनर, CM विष्णुदेव, बीएल संतोष, शिवप्रकाश, जामवाल हुए शामिल

CM Vishnudeo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सांसदों की डिनर में हिस्सा लेकर आज सुबह रायपुर लौट आए। बता दें, दिल्ली में राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय ने अपने सरकारी निवास पर सभी सांसदों को डिनर रखा था। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन मंत्री पवन साय, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव को भी आमंत्रित किया गया था। कल इंडिगो की फ्लाइट से मुख्यमंत्री को दिल्ली जाना था। मगर दिल्ली में भारी बरसात की वजह से कई फ्लाइटों को केंसिल करनी पड़ा। इसमें छत्तीसगढ़ से दिल्ली की इंडिगो का जहाज भी शामिल था। मुख्यमंत्री फिर चार्टर प्लेन से दिल्ली गए।

शाम को संतोष पाण्डेय के निवास पर सांसदों का डिनर प्रारंभ हुआ। जाहिर है, सियासत में डिनर के अपने निहितार्थ होते हैं, जिसे डिनर पॉलिटिक्स कहा जाता है। डिनर के दौरान शीर्ष नेताओं के बीच क्या बात हुई, ये अभी बाहर नहीं आ पाई है। मगर मुख्यमंत्री से लेकर शिवप्रकाश, अजय जामवाल, पवन साय, पार्टी अध्यक्ष किरण सिंहदेव यूं किसी एक जगह एकत्रित नहीं हुए होंगे। खबरों के अनुसार डिनर के दौरान कई पार्टी से जुड़े कई गंभीर मामलों पर चर्चा हुई। संगठन को कैसे मजबूत किया जाए। समझा जाता है कि शीर्ष नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित सभी 10 सांसद मौजूद थे।

दिल्‍ली दौरे को लेकर दी यह जानकारी

सुबह रायपुर लौटे सीएम साय ने यहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि शुक्रवार को दिल्‍ली में प्रदेश के सांसदों के साथ मुलाकात हुई। यह एक परिचयात्‍मक बैठक थी। इस बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकार और प्रदेश अध्‍यक्ष किरण देव भी मौजूद थे। मंत्रिमंडल के विस्‍तार का सवाल सुनते ही सीएम सीएम मुस्‍कुराते हुए यह कह कर सवाल को टाल दिया कि जब समय आएगा तब मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाएगा। चर्चा के दौरान सीएम ने नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर भी बयान दिया। सवाल हुआ कि राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं कि सरकार संसद में इस मुद्दें पर चर्चा नहीं होने दे रही है। इस पर सीएम साय ने कहा कि नीट पर कार्यवाही हो रही है। एचआरडी मिनिस्‍टर ने कहा है कि मामले में कार्यवाही की जाएगी, जो हो भी रहा है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share