Vishnudeo Sai's Delhi visit: सीएम विष्‍णुदेव कल जाएंगे दिल्‍ली: रात में मिलेंगे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष से, देखें सीएम का 28 जून का पूरा कार्यक्रम

Vishnudeo Sai's Delhi visit: सीएम विष्‍णुदेव कल जाएंगे दिल्‍ली: रात में मिलेंगे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष से, देखें सीएम का 28 जून का पूरा कार्यक्रम

Vishnudeo Sai’s Delhi visit: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की विस्‍तार की चर्चा के बीच मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय कल (28जून) को फिर दिल्‍ली जा रहे हैं। रायपुर से दिल्‍ली रवाना होने से यहां यूनिफाइड कमांड की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सर्किट हाउस में होगी। इस बैठक में राज्‍य पुलिस और गृह विभाग के आला अफसर, नक्‍सल मोर्चे पर तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के अफसरों के पड़ोसी राज्‍यों महाराष्‍ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और आंध प्रदेश के अधिकारी भी शामिल होंगे।

यूनिफाइड कमांड की बैठक में शामिल होने के बाद सीएम विष्‍णुदेव दोपहर 2 बजे सीएम हाउस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर नियमित विमान से दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। वहां शाम सवा 5 बजे छत्‍तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। सूत्रों के अनुसार रात में ही उनका पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में राज्‍य कैबिनेट में बदलाव को फाइनल किया जाएगा।

बता दें क‍ि दो दिन पहले सीएम विष्‍णुदेव दिल्‍ली गए थे, जहां उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रदेश सरकार के कामकाज पर चर्चा के साथ ही कैबिनेट विस्‍तार पर भी बात हुई थी। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी और शाह से कैबिनेट विस्‍तार को हरी झंडी मिल गई है।

अब केवल राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अंमित मुहर बाकी है। दो दिन पहले सीएम जब दिल्‍ली गए थे, तब मोदी और शाह के साथ ही उनका नड्डा से भी मिलने का कार्यक्रम था। नड्डा से मिलने के लिए ही वे रात में दिल्‍ली में रुके थे, लेकिन लोकसभा स्‍पीकर चुनाव सहित अन्‍य व्‍यस्‍तताओं के कारण नड्डा से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।

बता दें कि राज्‍य कैबिनेट में 2 मंत्रियों का पद खाली है। इनमें से एक पद पहले से खाली था, जबकि दूसरा बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे की वजह से खाली हुआ है। अग्रवाल के पास संसदीय कार्य की भी जिम्‍मेदारी थी, उनके पद छोड़ने के बाद फिलहाल यह प्रभारी सीएम विष्‍णुदेव के पास है।

इस बीच 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सत्र से पहले ही सरकार कैबिनेट का विस्‍तार कर लेना चाह रही है। माना जा रहा है कि नड्डा से मुलाकात करके लौटते ही सीएम विष्‍णुदेव कैबिनेट विस्‍तार की तरीखों की घोषणा कर देंगे। बताते चले कि राज्‍य कैबिनेट में खाल 2 पदों के लिए करीब आधा दर्जन से ज्‍यादा दावेदार हैं। इस बीच भरोसेमंद सूत्रों का दावा है कि 2 में से एक नाम फाइनल हो चुका है। दूसरे नाम को लेकर संशय है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share