iQoo Z9 Lite Launch Timeline Leak: iQOO Z9 Lite जुलाई 2024 के मिड में हो सकता है लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

iQoo Z9 Lite Launch Timeline Leak: iQOO Z9 Lite जुलाई 2024 के मिड में हो सकता है लॉन्च, जानें इसकी कीमत और फीचर्स

iQoo Z9 Lite: लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड iQoo जल्द ही एक दमदार बजट स्मार्टफोन iQoo Z9 Lite लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिसियल रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कई लीक्स का दावा है कि यह फोन 5G टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा।

आने वाला यह फोन iQoo Z9 5G और iQoo Z9x 5G का नया मॉडल होगा। टिपस्टरों की मुताबिक, iQoo Z9 Lite को जुलाई 2024 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है।

iQoo Z9 Lite: लॉन्च टाइमलाइन और रंग विकल्प

जाने-माने टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) का दावा है कि iQoo Z9 Lite कंपनी का “पहला किफायती 5G फोन” हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फोन को दो आकर्षक रंगों में यानी ब्लू और ब्राउन में पेश किया जा सकता है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं।

iQoo Z9 Lite: फीचर्स और कीमत (संभावित)

खबरों के मुताबिक, iQoo Z9 Lite दरअसल Vivo T3 Lite 5G का ही नया वर्ज़न हो सकता है, जिसे 27 जून 2024 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। वीवो का यह आने वाला फोन कंपनी का अब तक का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन होने का दावा किया जा रहा है। अगर ये लीक्स सही हैं, तो iQoo Z9 Lite में भी वही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जो Vivo T3 Lite 5G में मिल रहे हैं।

Flipkart की एक माइक्रोसाइट से पता चला है कि Vivo T3 Lite 5G में मेडियाटेक Dimensity 6300 चिपसेट और बेहतरीन फोटो के लिए AI टेक्नोलॉजी के साथ सोनी का रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। साथ ही, यह फोन ब्लैक और ग्रीन रंगों में आ सकता है। उम्मीद है कि लॉन्च से पहले वीवो इस फोन के बारे में अधिक जानकारी देगा।

Vivo T3 Lite 5G की कीमत भारत में 12,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। इसलिए, iQoo Z9 Lite की कीमत भी इसी के आसपास हो सकती है। बता दें कि iQoo Z9 5G और iQoo Z9x 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये और 12,999 रुपये है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में iQoo ऑफिसियल तौर पर iQoo Z9 Lite के बारे में जानकारी देगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share