GPM News: छत्तीसगढ़ में कॉलेज छात्रा का भरे बाजार में मर्डर, चाकू से गोदकर युवक ने ली जान, लाइव वीडियो वायरल…

GPM News: जीपीएम। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में छात्र का दिनदहाड़े मर्डर हो गया। गौरेला स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा को एक युवक ने चाकुओं से गोद दिया। मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। वही हमलावर युवक फरार हो गया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।






