CG Vidhansabha Monsoon Session 2024: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी: जानिये…कितने चलेगा सत्र और कितनी होगी बैठक

CG Vidhansabha Monsoon Session 2024: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी: जानिये…कितने चलेगा सत्र और कितनी होगी बैठक

CG Vidhansabha Monsoon Session 2024: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगी। यह सत्र 26 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान सदन की कुल 5 बैठके होंगी।

मानसून सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रश्‍नकाल के लिए सवाल लगाने का क्रम कल (बुधवार) से शुरू हो जाएगी। राज्‍य विधानसभा के सदस्‍य ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों ही तरीके से सवाल लगा सकते हैं।

इधर, सत्र के हंगामेदार होने की संभावना दिख रही है। कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति को लेकर जिस तरह विपक्ष हमलावार है उसे देखते हुए कहा जा रहा है विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को सदन में घेरने का प्रयास कर सकता है। वहीं, सरकार की तरफ से कुछ संशोधन विधेयक लाया जा सकता है। इसमें नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित विधेयक महत्‍वपूर्ण होगा।

बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने नियमों में संशोधन किया था। इसके बाद राज्‍य में नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से कराए गए। वहीं, महापौर के चुनाव की प्रक्रिया में भी बदलाव करते हुए महापौर का चुनाव अप्रत्‍यक्ष प्रणाली से कर दिया गया है। बीजेपी सरकार इन नियमों में बदलाव सकती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share