MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंत्री अब खुद भरेंगे इनकम टैक्स, सरकार नहीं उठायेगी खर्च

MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला,  मंत्री अब खुद भरेंगे इनकम टैक्स, सरकार नहीं उठायेगी खर्च

MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज की कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1972 के नियम में बदलाव कर दिया है. अब मंत्रीगण इनकम टैक्स स्वयं भरेंगे अभी तक राज्य सरकार इसकी भरा करती थी. 

टैक्स स्वयं भरेंगे मंत्रीगण

मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए.  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद ने आज प्रदेश की प्रगति‍की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. निर्णय लिया गया कि राज्य के मंत्रीगण इनकम टैक्स का व्यय स्वयं वहन करेंगे और शासन से कोई वित्तीय सहायता नहीं लेंगे. आयकर की दृष्टि से 1972 के नियम में बदलाव हो रहा है.

50 प्रतिशत राशि शहीद की पत्नी मिलेगा 

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश के किसी सैनिक जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली सहायता राशि में से 50 प्रतिशत राशि शहीद की पत्नी को और 50 प्रतिशत राशि शहीद के माता-पिता को दी जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही.

मृदा परीक्षण कर सकेंगे विद्यार्थी

इसके अलावा मध्यप्रदेश में केन्द्र से स्वीकृत होने वाली रेल परियोजनाएं के लिए लोक निर्माण विभाग समन्वय का कार्य करेगा. कृषि से संबंधित सरकारी संस्थाएं व कृषि संकाय से उत्तीर्ण विद्यार्थी अब मृदा परीक्षण कर सकेंगे. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share