Kangna Ranaut News: अब अन्नू कपूर ने कंगना रनौत को धो डाला, कहा, नहीं पहचानते कौन हैं कंगना…

Kangna Ranaut News: अब अन्नू कपूर ने कंगना रनौत को धो डाला, कहा, नहीं पहचानते कौन हैं कंगना…

Kangna Ranaut News: मुंबई। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के लिए दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से उन के साथ कुछ न कुछ अप्रिय घट ही रहा है। पहले वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी के हाथों अपमानित हुईं और अब सीनियर एक्टर अन्नू कपूर ने तो ये तक पूछ लिया कि “कौन हैं कंगना रणौत”… अब स्वाभाविक रूप से लोगों को तो मज़े लेने ही हैं। हालांकि हमारे बारह के साथ सुर्खियों में बने हुए अन्नू कपूर ने खबरों, और फिल्म, ओटीटी से अपनी दूरी का हवाला देते हुए कहा है कि किसी इंसान को न पहचानना अपराध नहीं हैं।

क्वीन कंगना किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं और अब तो सांसद भी हैं। लेकिन अन्नू कपूर उन्हें नहीं पहचानते। उन्होंने कंगना से अपनी अपरिचितता को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरेआम उजागर कर दिया। बस मामला हाॅट टाॅपिक बन गया। हालांकि अन्नू कपूर ने एक लंबी सी पोस्ट X पर लिखी है और कंगना को बकायदा ‘बहन’ संबोधित कर अपनी अनभिज्ञता के लिए एक्सक्यूज़ किया है।

बता दें कि अन्नू कपूर पर कंगना रनौत ने उनका अनादर करने का आरोप लगाया था। जिसका जवाब देते हुए अन्नू कपूर ने लिखा है ” अज्ञानता होना और किसी को न पहचानना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वे फिल्मों, टीवी, ओटीटी प्लेटफॉर्म, समाचार चैनलों या समाचार पत्रों से जुड़े नहीं हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ लोग उन्हें इसके लिए मूर्ख समझ सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि जानकारी न होना कोई अपराध नहीं है। इसलिये जो भी अपराध हुआ वह अनजाने में हुआ। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “मैं जो बोलता हूं उसके लिए मैं जिम्मेदार हूं और मैं इसके लिए जिम्मेदार नहीं हूं कि दूसरे क्या समझते हैं। जय हिंद वंदे मातरम।”

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share