Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के लिए झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 26 जून से प्रदेश में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधि, मौसम विभाग ने किया सतर्क

Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के लिए झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 26 जून से प्रदेश में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधि, मौसम विभाग ने किया सतर्क

Monsoon in Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बारिश शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। आज भी सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। रायपुर में भी सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। और इसी के साथ ही मानसून की बारिश का दौर भी शुरू हो गया है।

26 जून से भारी वर्षा

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी 24 घंटे में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने तथा एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। तत्पश्चात वर्षा की गतिविधियों में कर्मी होने की संभावना है। 26 जून से प्रदेश में वर्षा की गतिविधि बढ़ने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुये लोगों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने को कहा है।

32 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने आज आने वाले 24 घंटो के लिए छत्तीसगढ़ के 32 जिलों के लिए हैवी रैन का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी और तूफान के साथ इन जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। सिर्फ बलरामपुर के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

जानिए 22 जून शनिवार के मौसम का तापमान

लालपुर रायपुर 34.9, माना एयरपोर्ट 33.4, बिलासपुर 35.0, पेण्ड्र्ारोड 33.7, अंबिकापुर 35.3, जगदलपुर 30.3, दुर्ग 34.2, राजनांदगांव 36.0 रहा है।

अगले 24 घंटो के दौरान देश में बारिश

मौसम एजेंसी स्अकाई मेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी गुजरात, पूर्वी राजस्थान, सिक्किम, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों, बिहार, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में दक्षिण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

लू का अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चल सकती है और उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

देश में मौसम का हाल

मानसून की उत्तरी सीमा 20.5N/60E, 20.5N/63E, 20.5 डिग्री E/70 डिग्री उत्तर नवसारी, जलगांव, अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, सुकमा, रामपुर (कालाहांडी), विजयनगरम, 19.5E/86.5N, 23.0E/89.5N, मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर गुज़र रही है।

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, जो लगभग 28 डिग्री उत्तरी अक्षांश के पूर्वी उत्तर में देशांतर डिग्री पर है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share