Anupama Today Episode: वनराज करेगा शादी में बड़ा धमाका, शॉक्ड रह जाएंगे अनुपमा सहित शाह परिवार…

Anupama 23 June 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, हल्दी सेरेमनी में अनुपमा और अनुज एक-दूसरे को हल्दी लगा रहे होते हैं, तभी शाह में श्रुति पहुंच जाती है और उसे देखकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, हल्दी फंक्शन के बाद बा सभी पड़ोसी को जाने को बोलेंगी। तभी अनुज बोलेगा कि ”बापूजी हमें भी इजाजत दिजिए, हम भी चलते हैं।” इतने में सारे बच्चे आ जाएंगे और आध्या को जाने से मना करने लगेंगे। तब काव्या कहेगी कि ”अनुज तुम भी रुक जाओ, तब तक श्रुति बोल देगी कि ”मैं बहुत थक गई हूं, तो अनुज घर चलते है।” वहीं फिर बापूजी बोलेंगे, कि ”चलो आखरी रात परिवार के साथ मना लेते हैं” और ये सुनकर सभी शॉक्ड हो जाते हैं।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, श्रुति जैसे होटल पहुंचेगी। उसे वहां फूड क्रिटिक मिल जाएगी और अनुज दोनों को बात करते हुए देख लेगा। जिसके बाद उससे पूछने लगेगा कि तुम इसे जानती हो, ये सुनकर श्रुति शॉक्ड हो जाएगी। उसके बाद अनुपमा और शाह परिवार की सभी महिलाएं मिलकर बातचीत करेंगे।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अनुज अनुपमा को याद करके एकदम बेचैन हो जाएगा और कहेगा कि ”श्रुति और आध्या को धोखा नहीं दे सकता और मुझे जल्दी ही श्रुति को बताना होगा।” वहीं दूसरी तरफ, बा किंजल, काव्या और डिंपी, अनुपमा सभी एक साथ बात करेंगे। तभी बाबा अपने पुराने किस्से के बारे में बताएंगी। इधर मन ही मन वनराज टीटू और डिंपी की शादी में नया धमाका करने के बारे में सोचकर काफी खुश होगा।






