MP IAS- IPS Transfer: सिवनी गोवंश हत्याकांड मे कलेक्टर और SP हटाए गए, 54 गायों की गला काटकर हुई थी हत्या

MP IAS- IPS Transfer: सिवनी गोवंश हत्याकांड मे कलेक्टर और SP हटाए गए,  54 गायों की गला काटकर हुई थी हत्या

MP IAS- IPS Transfer: सिवनी गोवंश हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिवनी कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। शनिवार देर रात आदेश जारी कर सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल को हटाया गया। क्षितिज सिंघल को एमडी मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पदस्थ किया गया है।

वहीं रीवा नगर निगम आयुक्त, संस्कृति जैन को सिवनी कलेक्टर बनाया है। रीवा जिला पंचायत सीईओ डा सौरभ संजय सोनवाने को रीवा नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिवनी एसपी राकेश कुमार सिंह को भी हटाया गया है। पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया है। उनकी जगह इंदौर देहात एसपी सुनील कुमार मेहता को सिवनी एसपी बनाया है।

जानिए क्या है पूरा मामला 

दरअसल, सिवनी जिले के धूमा मझगवां और धनौरा में गुरुवार को नदी और तालाबों के पास गोवशों के शव मिले थे। लगभग 58 गोवंश में गाय और बैल शामिल थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर कलेक्टर और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। इन गोवंश की गला रेत कर हत्या की आशंका जताई गई थी।

सरकार ने गोवंश हत्याकांड को गंभीरता से लिया और उच्चस्तरीय जांच हेतु Ad.D.G (CID) पवन श्रीवास्तव एवं टीम को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए थे। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दो आरोपियों पर NSA (रा.सु.का) लगाया गया है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया था। सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए शनिवार को सिवनी के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में संलिप्त प्रत्येक आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share